Hindi News

जारी हुई SSC GD एग्जाम सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड, 4 फरवरी से परीक्षा, तैयारी के लिए अभ्यर्थी फॉलो करें ये 7 टिप्स 

Published:
एसएससी जीडी एग्जाम सिटी स्लिप उपलब्ध हो चुका है। उम्मीदवार लॉग इन मॉड्यूल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यहाँ परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ लास्ट मिनट टिप्स बताए गए हैं। आइए जानें अभ्यर्थी क्या करें और क्या नहीं?
जारी हुई SSC GD एग्जाम सिटी स्लिप, ऐसे करें डाउनलोड, 4 फरवरी से परीक्षा, तैयारी के लिए अभ्यर्थी फॉलो करें ये 7 टिप्स 

एसएससी जीडी भर्ती एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो चुकी है। इसी के साथ शेड्यूल भी जारी हो चुका है।  उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर शहर सूचना पर्ची (SSC GD Exam City Slip) डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी स्लिप के हिसाब से अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं।

यह एडमिट कार्ड नहीं है, लेकिन महत्वपूर्ण दस्तावेज है। एग्जाम सिटी स्लिप में उन शहरों के नाम उपलब्ध होते हैं, जहां परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की जानकारी भी उपलब्ध होती है। फिलहाल 4 फरवरी को आयोजित होनी वाली परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी हुई है। 25 फरवरी को एग्जाम खत्म होंगे। परीक्षा से 10 दिन पहले कर्मचारी चयन आयोग एग्जाम स्लिप जारी करेगा। 4 दिन पहले एडमिट कार्ड आएंगे।

ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप 

  • सबसे पहले एसएससी के ऑफिशियल वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएँ।
  • होमपेज पर Login/Register के टैब पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  • स्क्रीन पर एग्जाम सिटी स्लिप और शेड्यूल दिखेगा। इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार शहर सूचना पर्ची का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

ऐसे करें तैयारी

  • ऐसे विषयों और टॉपिक को रिवाइज करें जिनमें आप अटकते हैं। हर विषय पर अधिक समय नहीं दें। नोट्स और महत्वपूर्ण विषयों पर फोकस दें।
  • एसएससी जीडी मॉक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र का अभ्यास जरूर करें। एग्जाम पैटर्न और प्रश्नों के वैटेज को समझें।
  • गणित पर अधिक ध्यान देना जरूरी है। सभी फॉर्मूला याद रखें। प्रतिशत, एवरेज, समय एवं दूरी, लाभ और हानी टॉपिक को अच्छे से पढ़ें। अंग्रेजी के लिए शब्दावली, मुहावरे, विलोम शब्द, ग्रैमर रूल्स, समानर्थी शब्दों का अभ्यास करें।
  • परीक्षा में कुछ दिन बाकी है। अंतिम समय में नए विषयों या टॉपिक को शुरू न करें। जिन विषयों को अपने पहले से रखा उनपर ही मजबूत पकड़ बनाए।
  • एग्जाम सिटी स्लिप जारी हो चुकी है। इस हिसाब से यात्रता की योजना बनाएं। ट्रेन टिकट बुक करें। सही समय पर परीक्षा केंद्र पहुँचें।
  • परीक्षा से पहले नींद और डाइट का ख्याल रखें। 6-8 घंटे की नींद पूरी जरूर करें।
  • एडमिट कार्ड में प्रतिबंधित चीजों को एग्जाम हॉल में न जाएं।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews