Teacher Recruitment: 500 पदों पर निकली है शिक्षकों की भर्ती, 18 सितंबर से पहले करें Apply, अक्टूबर में होगी परीक्षा, जानें आयु-पात्रता

teacher recruitment

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका आया है। आंध्र प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने पीजीटी (PGT), टीजीटी (TGT), आर्ट टीचर (Art Teacher), स्कूल असिस्टेंट्स 502 पदों पर भर्ती निकाली है। ये भर्तियां आंध्र प्रदेश मॉडल स्कूल और Mjpapbcwrei Society, डिस्ट्रिक्ट सिलेक्शन कमीशन और इन्क्लूसिव एजुकेशन फॉर डिसेबल्ड सेकंडरी स्टेज के अंतर्गत की जा रही है।अभ्यर्थी AP DSP Teacher Recruitment 2022 के लिए आधिकारिक वेबसाइट cse.ap.gov.in पर 18 सितंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू की गई है।

Teacher Recruitment 2022

कुल पद– 502

पदों का विवरण

  • स्कूल असिस्टेंट (स्पेशल एजुकेशन)- 81
  • टीजीटी- 31
  • पीजीटी- 176
  • अन्य- 214

आयु सीमा-इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम उम्र 44 साल होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया- अभ्यर्थियों के चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा और मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा।

आवेदन शुल्क- इन पदों आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन फीस के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा।

योग्यता- पीजीटी पदों पर भर्ती के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। वहीं, टीजीटी पदों के लिए बैचलर्स और बी.एड की डिग्री अनिवार्य है।

  • पीजीटी- मास्टर्स की डिग्री और बीएड
  • टीजीटी- बैचलर डिग्री और बीएड
  • स्कूल असिस्टेंट (स्पेशल एजुकेशन)- बैचलर डिग्री के साथ स्पेशल बीएड
  • स्कूल असिस्टेंट- संबंधित फील्ड में बैचलर डिग्री और बीएड

ऐसे करें आवेदन- कैंडिडेट, आंध्र प्रदेश सरकार स्कूल शिक्षा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट @apdsc.apcfss.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि

  • आवेदन करने की तारीख- 25 अगस्त से 18 सितंबर 2022 तक
  • काम के घंटों के दौरान हेल्प डेस्क सेवाएं – 22 अगस्त 2022
  • ऑनलाइन मॉक टेस्ट की उपलब्धता – 17 अक्टूबर 2022
  • हॉल टिकट डाउनलोड करें – 06 अक्टूबर 2022
  • परीक्षा तिथि – 23 अक्टूबर 2022
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews