Hindi News

UPSC CDS 2024: यूपीएससी सीडीएस 2 फाइनल रिजल्ट घोषित, 349 उम्मीदवार हुए सफल, ऐसे करें चेक, देखें लिंक और स्टेप्स 

Published:
यूपीएससी सीडीएस 2 का रिजल्ट घोषित हो चुका है। लिखित परीक्षा सितंबर में हुई थी। दस्तावेज सत्यापन प्रोसेस अभी भी जारी है। आइए जानें कैसे रिजल्ट चेक करें?
UPSC CDS 2024: यूपीएससी सीडीएस 2 फाइनल रिजल्ट घोषित, 349 उम्मीदवार हुए सफल, ऐसे करें चेक, देखें लिंक और स्टेप्स 

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा का परिणाम (UPSC CDS 2024) घोषित कर दिया है। चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट पीडीएफ़ फॉर्म में उपलब्ध हो चुकी है। जिसे ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। तीन कैटेगरी में सिलेक्टेड उम्मीदवारों का रोल नंबर और नाम घोषित किया गया है।

ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक भारतीय सैन्य अकादेमी, भारतीय नौसेना अकादेमी और एयरफोर्स अकादेमी में प्रवेश के लिए 349 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। परिणाम लिखित परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू के आधार पर तैयार किया गया है। मेडिकल परीक्षा और दस्तावेज वेरीफिकेशन का रिजल्ट मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है। जल्द ही उम्मीदवारों के अंक उपलब्ध होंगे।

ऐसे चेक करें परिणाम (UPSC CDS 2 Result)

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ।
  • What’s New सेक्शन में जाकर यूपीएससी सीडीएस 2024 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट का पीडीएफ़ दिखेगा। इसमें अपना रोल नंबर और नाम चेक करें।
  • भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर रख सकते हैं।

रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक 

परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी 

बता दें कि यूपीएससी सीडीएस 2 लिखित परीक्षा का आयोजन सितंबर 2024 में हुआ था। इसमें भारतीय सैन्य अकादेमी के लिए 2534, भारतीय नौसेना अकादेमी के लिए 900 और एयरफोर्स अकादेमी के लिए 613 उम्मीदवार चयनित हुए। इन उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति थी। भारतीय सैन्य अकादेमी में 100 पदों पर भर्ती होनी है। भारतीय नौसेना अकादेमी और एयरफोर्स अकादेमी में 32-32 पद खाली हैं। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा। डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन प्रक्रिया अभी भी आर्मी हेड क्वाटर द्वारा जारी है।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews