MP Breaking News

UPSC CDS और NDA 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, लिंक और स्टेप्स जानें 

यूपीएससी ने सीडीएस-2 और एनडीए-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम 13 सितंबर को आयोजित होगा। 
UPSC NDA CDS 2026

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 3 सितंबर को सीडीएस परीक्षा-2 और NDA/NA- 2 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। विभिन्न शहरों में परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल यूपीएससी के पहले ही जारी कर दिया है। सभी उम्मीदवारों को परिणाम घोषित होने तक एडमिट कार्ड संभाल कर रखने की सलाह दी जाती है।

प्रवेश पत्र में परीक्षा की तारीख, फोटोग्राफ, नाम, रोल नंबर, समय, परीक्षा केंद्र का नाम, पता जरूरी गाइडलाइंस और अन्य जानकारी उपलब्ध है। ध्यान रखें कि केवल फिजिकल कॉपी को ही मान्य होगा। प्रवेश पत्र को लेकर आयोग ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है, जिसमें जरूरी गाइड लाइंस दी गई है। एडमिट कार्ड में यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलती है, तो उम्मीदवारों को तुरंत ईमेल के जरिए यूपीएससी से संपर्क करने की सलाह दी जाती है। यूपीएससी सीडीएस परीक्षा के लिए e16section-upsc@upsc.gov.in पर संपर्क करें। एनडीए परीक्षा के लिए usnda-upsc@nic.in का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है।

इन बातों का रखें ख्याल

यूपीएससी एनडीए उम्मीदवारों जिनके एडमिट कार्ड में फोटोग्राफ क्लियर नहीं है, उन्हें फोटो आईडेंटिटी कार्ड के साथ दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाने की परीक्षा केंद्र पर लाने की सलाह दी गई है। यूपीएससी सीडीएस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो प्रत्येक सेशन के लिए लाने को कहा गया है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर “What’s new” सेक्शन में जाकर यूपीएससी सीडीएस/एनडीए 3 परीक्षा एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
नया पेज खुलेगा। Login के लिंक पर क्लिक करें।
मोबाइल नंबर और OTP/ URN और पासवर्ड/ ईमेल और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
प्रवेश पत्र नजर आयेगा। इसे चेक करें और डाउनलोड कर लें।
भविष्य में इस्तेमाल के लिए प्रिंट आउट निकाल कर जरूर रख लें।

परीक्षा का टाइम टेबल जानें 

यूपीएससी सीडीएस-2 परीक्षा 13 सितंबर को तीन शिफ्टों  में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से लेकर 11:00 बजे तक चलेगी। इस दौरान इंग्लिश पेपर का होगा। दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से लेकर 2:30 बजे तक चलेगी, इस दौरान जनरल नॉलेज विषय की परीक्षा होगी। तीसरी शिफ्ट में शाम 4:00 से लेकर 6:00 बजे तक एलिमेंट्री मैथमेटिक्स की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

यूपीएससी एनडीए-2 परीक्षा दो अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित होगी।  प्रत्येक पेपर के लिए के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 12:30 तक चलेगी। इस दौरान मैथमेटिक्स का पेपर आयोजित होगा। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 से लेकर 4:30 बजे तक आयोजित होगी, इस दौरान जनरल एबिलिटी का पेपर आयोजित होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
UPSC CDS और NDA 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, लिंक और स्टेप्स जानें