कब होगी UPSC IES ISS 2026 परीक्षा? विषयवार टाइम टेबल जारी, यहाँ जानें डिटेल 

यूपीएससी आईईएस/आईएसएस परीक्षा की तारीख घोषित हो चुकी है। इसमें डिस्क्रिप्टिव और ऑबजेक्टिव दोनों पेपर्स शामिल हैं। आइए जानें कब कौन-सा पेपर होगा?
UPSC CSE 2026

इंडियन इकोनॉमिक सर्विस/ इंडियन स्टैटिसटिकल सर्विस परीक्षा (UPSC IES ISS Exam 2026) के उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। संघ लोक सेवा आयोग ने टाइम टेबल जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा का आयोजन 19, 20 और 21 जून को देश भर के विभिन्न शहरों में अलग-अलग शिफ्टों में होगा। केवल पहले दिन दो विषयों की परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। वहीं 20 और 21 जून को 4 अलग-अलग विषयों की परीक्षा होगी।

19 जून को पहली शिफ्ट यानि सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनरल इंग्लिश (डिस्क्रिप्टिव) पेपर का आयोजन किया जाएगा। दूसरी शिफ्ट यानि दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक जनरल स्टडीज डिस्क्रिप्टिव पेपर होगा।

20 और 21 जून को कौन-सी परीक्षा होगी?

20 जून को सुबह 9:00 से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक जनरल इकोनॉमिक्स-1 डिस्क्रिप्टिव पेपर का आयोजन होगा। सुबह 9:00 बजे से लेकर 11 बजे तक स्टैटिसटिक्स-1 ऑब्जेक्टिव का आयोजन किया जाएगा।  दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 5:30 बजे तक जनरल इकोनॉमिक्स-2 (डिस्क्रिप्टिव) और दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक स्टैटिसटिक्स-2 ऑब्जेक्टिव का पेपर होगा।

21 जून को सुबह 9:00 से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक जनरल इकोनॉमिक्स-3 (डिस्क्रिप्टिव) और स्टैटिसटिक्स-3 (डिस्क्रिप्टिव) पेपर का आयोजन किया जाएगा। वहीं दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम तक 5:30 बजे तक इंडियन इकोनॉमिक्स (डिस्क्रिप्टिव) और स्टैटिसटिक्स-4 (डिस्क्रिप्टिव) पेपर का आयोजन होगा।

कितने पदों पर होगी परीक्षा?

यूपीएससी आईएएस और आईएसएस के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी से लेकर 3 मार्च तक जारी थी। 5 से लेकर 11 मार्च तक उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार का मौका दिया गया था। कुल 44 पदों पर भर्ती होने वाली है। जिसमें से इंडियन इकोनॉमिक सर्विस के लिए 16 और इंडियन स्टैटिसटिकल सर्विस के लिए 28 पद खाली हैं। चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होते हैं। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी, जो कल 1000 अंक का होता है। इसमें चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होने ही अनुमति होगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews