20 मई से शुरू होंगे UPSC NDA 2 के लिए आवेदन, इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत, सितंबर में परीक्षा

यूपीएससी एनडीए 2 के लिए आवेदन बुधवार से शुरू सकते हैं। अभ्यर्थियों को जरूरी दस्तावेजों की जानकारी होनी चाहिए। रजिस्ट्रेशन के लिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
UPSC NDA NA 2026

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक यूपीएससी एनडीए 2 (UPSC NDA NA-2 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 मई से शुरू हो सकती है। इस दिन डिटेल नोटिफिकेशन भी आयोग जारी कर सकता है। उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के लिए 9 जून 2026 तक मौका मिलेगा। ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन फॉर्म सबमिशन की कोई सुविधा नहीं मिलेगी।

रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, स्कैन किए गए हस्ताक्षर, शुल्क भुगतान के लिए डेबिट/क्रेडिट कार्ड, वैलिड फोटो आईडी (पीडीएफ फॉर्मेट), शैक्षणिक योग्यता और कैटेगरी संबंधित दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी। डॉक्यूमेंट के साइज़ और फॉर्मेट का खास ख्याल रखें। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://upsc.gov.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in/ पर जाएं।
  2. होम पेज पर “Create Account” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और जरूरी जानकारी दर्ज करके पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करें।
  4. मोबाइल नंबर और ओटीपी/URN और पासवर्ड/ईमेल और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  5. आवेदन पत्र को अच्छे से भरें।
  6. सारी जानकारी को सही-सही दर्ज करें।
  7. दस्तावेजों और फोटोग्राफ को अपलोड करें।
  8. शुल्क का भुगतान करें।
  9. परीक्षा केंद्र की वरीयता को सेलेक्ट करें और आवेदन पत्र को जमा करें।
  10. भविष्य के संदर्भ में इसका पेज निकाल कर अपने पास जरूर रख लें।

इस दिन होगी परीक्षा 

यूपीएससी एनडीए/एनए-2 परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में तीन चरण शामिल होते हैं, जिसमें लिखित परीक्षा, एसएसबी इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षण शामिल है। लिखित परीक्षा में गणित और जनरल एबिलिटी टेस्ट शामिल होता है। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं। एग्जाम ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा।

गणित का पेपर 300 और जनरल एबिलिटी टेस्ट का पेपर 600 अंक का होता है। GAT पेपर दो भागों में विभाजित होता है। पार्ट ए इंग्लिश और पार्ट-बी जनरल नॉलेज (जैसे कि फिजिक्स, केमिस्ट्री, सोशल स्टडीज, जनरल साइंस, ज्योग्राफी और करंट इवेंट्स से संबंधित होता है। इसमें चयनित उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति होती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews