UPSC NDA 2 Result: यूपीएससी एनडीए 2 का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक, जल्द जारी होगा इंटरव्यू का टाइम-टेबल

upsc cse notification 2024

UPSC NDA 2 Result 2023: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने एनडीए एनए 2 परीक्षा के परिणाम मंगलव को घोषित कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार नेशनल डिफेंस अकादेमी और नमव अकादेमी परीक्षा 2 में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

3 सितंबर को आयोजित हुई थी परीक्षा

यूपीएससी ने चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। जिसमें परीक्षा पास करने वाले कैंडीडेट्स का रोल नंबर दिया गया है। बता दें कि लिखित परीक्षा (Written Exam) का आयोजन 3 सितंबर, 2023 को देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था।

इंटरव्यू के बारे में 

केवल चयनित उम्मीदवारों को ही इंटरव्यू में शामिल होने की अनुमति होगी। जल्द ही आयोग इंटरव्यू का शेड्यूल जारी करेगा। सर्विस सिलेक्शन बोर्ड के इंटरव्यू (SSB Interview) के दौरान उम्मीदवारों को उम्र और शिक्षा से संबंधित ऑरिजिनल दस्तावेज जमा करने होंगे। जुलाई, 2024 से कोर्स आरंभ होगा। यूपीएससी एनडीए 2 लिखित परीक्षा रिजल्ट पीडीएफ़

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • अब “Written Exam: NDA and NA Examination -II 2023” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब स्क्रीन पर पीडीएफ़ खुलेगा। लिस्ट में अपना रोल नंबर चेक करें।
  • ctrl+f के जरिए अपना रोल नंबर ढूँढे।
  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए एक प्रिन्टआउट निकाल कर रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews