UPSC Recruitment 2024: यूपीएससी ने निकाली कई पदों पर भर्ती, ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 28 मार्च तक करें अप्लाई, जानें डिटेल

UPSC Recruitment

UPSC Recruitment 2024: संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) ने साइंटिस्ट बी, असिस्टेंट कीपर इकोनॉमिक ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। यदि आप भी ऑफिसर बनने की इच्छा रखते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 28 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी अन्य मोड में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

रिक्त पदों की संख्या

एंथ्रोपॉलजिस्ट के लिए 8, असिस्टेंट कीपर के लिए एक, साइंटिस्ट बी के लिए तीन, प्लानिंग/रिसर्च ऑफिसर के लिए एक, अस्सिटेंट मीनिंग जियोलॉजिस्ट के लिए एक, असिस्टेंट मिनरल इकॉनोमिस्ट के लिए एक, इकोनॉमिक ऑफिसर के लिए 9 और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए चार पद रिक्त हैं। रिक्त पदों की संख्या कुल 28 है।

पात्रता

विभिन्न पदों के लिए पात्रता अलग-अलग निर्धारित की गई है। एंथ्रोपॉलजिस्ट पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एंथ्रोपोलॉजी में मास्टर्स की डिग्री 50% अंकों के साथ होना अनिवार्य है। यूपीएससी में मास्टर डिग्री/डिप्लोमा/बीटेक/ ग्रेजुएशन/एमडी/ एमएस डिग्री होल्डर वालों के लिए भर्तियाँ निकाली है। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 30 वर्ष और अधिकतम 50 वर्ष है। पात्रता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए जनरल ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 25 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को फीस भुगतान की जरूरत नहीं है। कैंडीडेट्स नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और यूपीआई के जरिए फीस का भुगतान कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए http://www.upsconline.nic.in पर जाएं। नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही आवेदन करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews