UPSC ने कई विभागों में निकाली भर्ती, जानें योग्यता और भर्ती प्रक्रिया

ISRO Recruitment

UPSC Recruitment 2023: संघ लोक सेवा आयोग के विभिन्न विभागों में नौकरी का अवसर तलाश रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। आयोग द्वारा ग्रेड तीन के पदों पर भर्ती निकाली गई है और आवेदन मंगाए गए हैं। भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जा कर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत 30 पर निकाले गए हैं जिनके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2023 रखी गई है। चलिएआपको इस धरती से संबंधित विवरण और प्रक्रिया के बारे में जानकारी देते हैं।

इन पदों पर निकली भर्ती

यूपीएससी द्वारा सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट के 5, डेप्युटी सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर के 4, पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजिस्ट का 1, जूनियर साइंटिफिक ऑफीसर का 1 और स्पेशलिस्ट ग्रेड 3 के 19 पद निकाले गए हैं।

योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। इसके साथ पोस्ट हार्वेस्ट टेक्नोलॉजी या फूड साइंस एंड न्यूट्रिशन में किसी अच्छी यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त डिग्री भी जरूरी है।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को केवल 25 रुपए का आवेदन शुल्क चुकाना होगा। शुल्क एसबीआई की शाखा या फिर नेट बैंकिंग की मदद से जमा कर सकते हैं। इस शुल्क में भी एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिलाओं उम्मीदवारों को छूट दी गई है। यूपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में सारी जानकारी दी गई है।

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए संघ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां दी गई यूपीएससी रिक्रूटमेंट 2023 की अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपनी जानकारी डालकर यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।
  • सामने दिख रहे फॉर्म को अच्छी तरह से भर दें और मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें।
  • आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट कर दे।
  • इसकी एक प्रति निकाल कर अपने पास रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews