UPSSSC Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर चेक कर लें। राज्य में नक्शानवीस और मानचित्रक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 दिसंबर 2023 से शुरू की जाएगी। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 8 जनवरी 2024 तक निर्धारित की गई है।

कुल पद- 283

पदों का विवरण

UPSSSC की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के आधार पर नक्शानवीस के लिए कुल 250 पद और मानचित्रक के लिए कुल 33 पद शामिल हैं।

योग्यता

UPSSSC की तरफ से निकली नक्शानवीस और मानचित्रक के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास PET 2022 का स्कोरकॉर्ड और सिविल इंजीनियर में डिप्लोमा का सर्टिफिकेट होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर चेक कर लें।

आयु-पात्रता

UPSSSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के आधार पर मानचित्रक के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और नक्शानवीस के पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 साल निर्धारित है। जबकि अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है।

आवेदन शुल्क

UPSSSC की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के आधार पर विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित, पिछड़ा, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को 25 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।