उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी (LEO) के 1251 पदों पर भर्ती निकाली है। ​इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 9 सितंबर से ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में संशोधन का मौका 6 अक्टूबर 2026 तक दिया गया है।

UPSSSC Livestock Extension Officer Recruitment  Details

कुल पद: 1251

पदों का विवरण

सामान्य चयन – 1248 पद, विशेष चयन – 03 पद)

  • अनारक्षित वर्ग के 500
  • अनुसूचित जाति के 254
  • अनुसूचित जनजाति के 25
  • अन्य पिछड़ा वर्ग के 345
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 124 पद शामिल हैं।

​शैक्षणिक योग्यता: मान्य मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस (बायोलॉजी) विषय से 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण हो तथा किसी पशुचिकित्सा विश्वविद्यालय/महाविद्यालय से 2 साल का पशुधन प्रसार डिप्लोमा होना आवश्यक है। देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान होना चाहिए। UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को PET 2025 के स्कोर के आधार पर ही शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

​आयु सीमा: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क: ​सभी श्रेणियों (सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी व दिव्यांग) के लिए शुरुआती आवेदन शुल्क ₹25 रखा गया है।

​चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न: अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के आधार पर होगा।
​परीक्षा 100 अंकों की होगी और 2 घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा में बहुविकल्पीय (MCQs) प्रश्न होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 25% (1/4) की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।​
​
वेतनमान: चयन के बाद लेवल-05 (₹29,200 – ₹92,300 प्रति माह) के तहत वेतन मिलेगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ​ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 09 सितंबर 2026
  • ​आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 29 सितंबर 2026
  • ​आवेदन में संशोधन (Correction) करने की तिथि: 06 अक्टूबर 2026 तक

UPSSSC LEO Recruitment Notification PDF

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित योग्यता, आयु सीमा, शुल्क और अन्य शर्तों की जानकारी UPSSSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन में अवश्य देख लें।