UPSSSC Lower PCS 2026 : यूपी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 23 अगस्त को एग्जाम

UPSSSC Lower PCS Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार फीस जमा कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 2587 रिक्त पदों को भरा जाना है।
admit card

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आज, 19 अगस्त 2026 को लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपने लॉगिन विवरण की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ध्यान रहे  एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से पहले मुख्य परीक्षा का निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य है यानि आप प्रवेश पत्र तभी डाउनलोड कर पाएंगे जब मुख्य परीक्षा के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान होगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों अपना नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन/आवेदन नंबर, फोटो और हस्ताक्षर, परीक्षा के जुड़ी डिटेल (नाम, तारीख, समय, केंद्र, पता) रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा के दिन के जरूरी निर्देश को ध्यान से जांच लें, अन्यथा बाद में परेशानी हो सकती है।

अगर एडमिट कार्ड में कोई जानकारी गलत है, तो संबंधित प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा रविवार, 23 अगस्त 2026 को एक पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और वैध फोटो पहचान पत्र रखना जरूरी है।  यह परीक्षा संयुक्त लोअर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तर) मुख्य परीक्षा के तहत आयोजित की जाएगी।

चयन प्रक्रिया और सैलरी:

  • चयन प्रक्रिया मुख्य लिखित परीक्षा पर आधारित होगी। यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
  • पीईटी-2025 में शामिल उम्मीदवारों में से ही मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को पीईटी में बहुत कम या शून्य अंक प्राप्त हुए हैं, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए चयनित नहीं किया जाएगा।
  • चयनित होने पर उम्मीदवारों को पे-लेवल 4 से लेकर पे-लेवल 6 के तहत ₹25,500 से ₹1,12,400 तक रहेगा, जो अलग-अलग पदों के आधार पर तय होगा।

प्रमुख पद और विभाग

​इस मुख्य परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों में ग्रुप ‘सी’ के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी (Executive Officer), सहायक चकबंदी अधिकारी (Assistant Chakbandi Officer), सहायक कोषागार लेखाकार (Assistant Treasury Accountant), ऑडिटर, अमीन/नीलामकर्ता और मंडी पर्यवेक्षक (Mandi Supervisor), अमीन, ऑक्शनियर, सहायक प्रबंधक, क्लर्क कम टाइपिस्ट, कैशियर कम क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क, ऑडिटर, सेंटर इंचार्ज, जिला सहायक टीकाकरण अधिकारी जैसे कई महत्वपूर्ण पद शामिल है।

UPSSSC Lower PCS Admit Card 2026 Link

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews