UPSSSC Recruitment 2026: हवलदार इंस्ट्रक्टर के 209 पदों पर भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन, देखें नोटिफिकेशन

UPSSSC Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी ने हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों पर वैकेंसी निकली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जून से शुरू होगी । इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से उत्तर प्रदेश गृह सुरक्षा विभाग के अंतर्गत हवलदार इंस्ट्रक्टर के कुल 209 पदों को भरा जाएगा।
government job 2026

त्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने हवलदार प्रशिक्षक (Havaldar Instructor) के 209 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन (संख्या 11-परीक्षा/2026) जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया 19 जून 2026 से शुरू होगी। ​इच्छुक व योग्य उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर 9 जुलाई 2026 तक  अपना पंजीकरण करा सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन के लिए आपको अपने PET 2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से लॉगिन करना होगा। यह भर्ती उत्तर प्रदेश के होमगार्ड मुख्यालय के अंतर्गत की जा रही है।

​UPSSSC Havaldar Instructor Recruitment 2026

कुल पद: 209

पदों का विवरण

  • अनारक्षित (General): 88 पद
  • ​ओबीसी (OBC): 57 पद
  • ​ईडब्ल्यूएस (EWS): 20 पद
  • ​अनुसूचित जाति (SC): 39 पद
  • ​अनुसूचित जनजाति (ST): 05 पद

योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी के पास UP PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए। शॉर्टलिस्टिंग इसी स्कोर के आधार पर की जाएगी।

​आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

​शारीरिक मानक:

  • पुरुष अभ्यर्थी (सामान्य/ओबीसी/एससी): लंबाई कम से कम 167.7 सेमी होनी चाहिए।
  • ​पुरुष अभ्यर्थी (एसटी): लंबाई 160 सेमी अनिवार्य है।
  • ​पर्वतीय क्षेत्र के अभ्यर्थी: लंबाई 162.6 सेमी होनी चाहिए।

​सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 3 के तहत ₹21,700 से ₹69,100 तक का वेतन मिलेगा।

​आवेदन शुल्क: सभी श्रेणियों के लिए प्रारंभिक ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क मात्र ₹25 निर्धारित किया गया है। मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों को बाद में अलग से परीक्षा शुल्क देना होगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ​नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 17 अप्रैल 2026
  • ​ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 19 जून 2026
  • ​आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 9 जुलाई 2026
  • ​आवेदन में संशोधन (Correction) की अंतिम तिथि: 16 जुलाई 2026

UPSSSC Havaldar Instructor Notification 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews