UPSSSC Vacancy: लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें पद और एप्लीकेशन प्रोसेस

यूपीएसएसएससी की ओर लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। एप्लीकेशन प्रोसेस आज से शुरू हो चुकी है। चलिए इस बारे में जान लेते हैं।
Telangana District Court Recruitment 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 7994 लेखपाल के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। 29 दिसंबर यानी आज से इसके आवेदन शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

इस भर्ती की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मांगी गई जानकारी दर्ज कर यहां जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। आवेदन के लिए लगने वाला शुल्क जमा कर एप्लीकेशन कंप्लीट करें। इसकी अंतिम तारीख 28 जनवरी 2026 रखी गई है।

योग्यता एवं मापदंड

16 दिसंबर को जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन 29 दिसंबर से शुरू हो चुके हैं जो 28 जनवरी 2026 तक चलेंगे। आवेदन में संशोधन के अंतिम तिथि 4 फरवरी 2026 रखी गई है।

UPSSSC Vacancy

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यूपी पीईटी 2025 के रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से लॉग इन करें।
  • लॉग इन करने के बाद Modify Application पर क्लिक करें। यहां अपना वेरिफिकेशन कोड दर्ज करें। अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को डालने के बाद भरा हुआ फॉर्म दिखाई देगा।
  • फॉर्म भरने के साथ 25 रुपए शुल्क जमा करें। ऑनलाइन माध्यम से इस फीस का भुगतान किया जा सकता है। जारी किए गए नोटिफिकेशन में इसकी विस्तृत जानकारी दी गई है।

कैटेगरी के अनुसार कितने पद

जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है उसके मुताबिक अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पहले ज्यादा से 1441 पद आरक्षित थे जो अब 2158 हो गए हैं। अनारक्षित वर्ग के लिए 3205 अनुसूचित जाति के लिए 1679 अनुसूचित जनजाति के लिए 160 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 2158 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 792 पद रखे गए हैं। महिला उम्मीदवारों के लिए 1592 पद अलग से आरक्षित हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews