पश्चिम बंगाल राज्य बिजली वितरण कंपनी ने निकाली 447 पदों पर भर्ती, 29 दिसंबर तक भरें फॉर्म

पश्चिम बंगाल राज्य बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड ने ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए बंपर भर्ती निकाली है। एप्लिकेशन लिंक भी एक्टिव हो चुका है। पात्रता और चयन प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
WBSEDCL Recruitment 2025

पश्चिम बंगाल राज्य बिजली वितरण कंपनी लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) पदों भर्ती (WBSEDCL Recruitment 2025) निकाली है।  इससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। सभी उम्मीदवारों को इसे पढ़ने के बाद ही फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://wbsedcl.in/ पर जाकर 29 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 447 है। जिसमें से जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) ग्रेड- 2 के लिए 401, असिस्टेंट मैनेजर (एचआर एंड ए) के लिए 20 और असिस्टेंट मैनेजर (एफ एंड ए) के लिए 26 पद खाली हैं। वैकेंसी को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। जनरल के लिए कल 107 रिक्त हैं। असिस्टेंट मैनेजर पद पर आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को 400 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल पद पर आवेदन करने के लिए 300 फीस है। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। परीक्षा कल 85 अंक की होगी। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाएगा। यह प्रश्न पत्र डोमेन नॉलेज, इंग्लिश, क्वांटिटी एप्टिट्यूड, कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी और टेस्ट ऑफ वर्नाकुलर सेक्शन में विभाजित होगा। सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.33 अंक कटौती की जाएगी। वर्नाकुलर सेक्शन बंगाली  या नेपाली भाषा में होगा। वहीं अन्य सेक्शन इंग्लिश माध्यम में होगा। चयनित उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हो पाएंगे,  जो जिसका आयोजन कोलकाता में होगा। इसके लिए 15 अंक मिलेंगे।

इतना होगा वेतन 

असिस्टेंट मैनेजर पद पर नियुक्ति के बाद लेवल 8 के तहत 56,100 से लेकर 1,60,500 रुपये तक वेतन मिलेगा। जूनियर इंजीनियर पद पर नियुक्ति के बाद 36,800 रुपये से लेकर 1,06,700 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए उम्मीदवारों को 3 लाख रुपये का सर्विस बॉन्ड  जॉइनिंग के समय जमा करना होगा। वहीं जूनियर इंजीनियर को 2 लाख रुपये का सर्विस बॉन्ड सबमिट करना होगा। कंपनी में कम से कम 4 साल काम करना होगा। जिसमें 1 साल प्रोबेशन पीरियड और 3 साल मैंडेटरी सर्विस होगी।

योग्यता और आयु सीमा 

असिस्टेंट मैनेजर पद पर किसी भी क्षेत्र में ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा सीए/सीएमए फाइनल परीक्षा पास करना भी अनिवार्य होगा। 2 वर्षीय एमबीए डिग्री होल्डर भी फार्म भर सकते हैं। जूनियर इंजीनियर पद पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय फुल टाइम डिप्लोमा होल्डर फॉर्म भर सकते हैं। न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews