कटनी में IPL पर सट्टा लगवाते 4 आरोपी पकड़ाए, नगदी, सट्टा पर्ची, मोबाइल और मोटर साइकिल बरामद

कटनी में IPL पर सट्टा लगवाते 4 आरोपी पकड़ाए, नगदी, सट्टा पर्ची, मोबाइल और मोटर साइकिल बरामद

Accused arrested for betting on IPL : कटनी जिले में एक बार फिर पुलिस ने आईपीएल पर सट्टा खिलाते हुए 4 आरोपियों को पकड़ा है। एनकेजे थाने की पुलिस ने आईपीएल सट्टा का खुलासा करते हुए ग्राम पहरिया के राणा हाउस पीछे से 4 आरोपियों को धर दबोचा। इनके पास से 3 लाख रुपए का सट्टे का लेखा, 4 नग सट्टा पर्ची, 7 मोबाइल, 3 मोटर साइकल सहित 9 हजार रूपए कैश बरामद किए गए हैं।

कटनी सीएसपी विजय प्रताप सिंह ने बताया की एनकेजे थाने की पुलिस को मंगरवार रात मुखबिरों से सूचना मिली थी की ग्राम पहरिया के पास राणा हाउस के पीछे कुछ लोगों द्वारा लखनऊ और मुंबई इंडिया टीम के बीच चलने वाले आईपीएल क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है। इस सूचना पर एनकेजे थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है। उनके पास से 3 लाख रुपए का सट्टा का लेखा जोखा सहित 7 मोबाइल 4 नग सट्टा पर्ची 3 मोटर साइकल और 9 हजार रूपए कैश जब्त किए गए हैं। इनकी कुल कीमत करीब 4 लाख 80 हज़ार रूपये है। एनकेजे थाना की पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है कि इन सभी के तार किन किन लोगो से जुड़े हुए हैं। बता दें कि इससे पहले भी जिले में सट्टा खिलाते हुए आरोपी पकड़े जा चुके हैं, लेकिन अब तक इसपर पूरी तरह लगाम नहीं कसी जा सकी है।

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”827567496″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews