एसीसी सीमेंट प्लांट से 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, 75 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को मौका

एसीसी सीमेंट प्लांट से 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार, 75 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को मौका

कटनी, अभिषेक दुबे| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) शनिवार को कटनी (Katni) पहुंचे| जहाँ उन्होंने 54 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन तथा लोकार्पण किया। इस दौरान सीएम ने कटनी जिले के कैमोर के ग्राम अमेहटा में एसीसी लिमिटेड की नवीन इकाई का भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा इस प्लांट से लगभग 5 हजार लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा, जिसमें 75 प्रतिशत स्थानीय युवा होंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारा उद्देश्य आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण करना हैं। मुझे प्रसन्नता है कि एसीसी के लगभग 2 हजार करोड़ की लागत के प्लांट का आज भूमि-पूजन हो रहा है। मार्च 2022 तक यह प्रोजेक्‍ट पूरा हो जायेगा। सरकार तेज गति से विकास कर रही है। उद्योगों से रोजगार मिलेगा। खेती भी रोजगार सृजित करती है। कटनी जिला माईनिंग की खान है। इस प्लांट से लगभग 5 हजार लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा, जिसमें 75 प्रतिशत स्थानीय युवा होंगे।

गाँव में खोला जाये आईटीआई
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रस्ताव दिया कि कार्पोरेट सोशल रिस्पांसेबिलिटी के तहत सरकार और एसीसी मिलकर गाँव में आईटीआई खोले। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपना कौशल विकास करें। सरकार उद्योगों के लिये स्किल्ड मेन पॉवर उपलब्ध करायेगी। इस क्षेत्र में माइनिंग की विशेष संभावनाएँ हैं। यहाँ माइनिंग एवं प्रोसेसिंग के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाये जा सकते हैं।

आर्थिक दशा बदलेगा यह प्लांट
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि एसीसी का यह प्लांट इस क्षेत्र की आर्थिक दशा बदल देगा। यह पर्यावरण फ्रेंडली है तथा इसमें अंडरग्राउंड वॉटर का प्रयोग नहीं होगा। साथ ही 33 प्रतिशत क्षेत्र ग्रीन बेल्ट रहेगा।

बाईपास बनवाया जायेगा
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कैमोर, विजयराघवगढ़ तथा बरही बाईपास निर्माण की व्यवस्था की जायेगी। पिपरिया-बादावन-सुडरी-खतौली मार्ग को भी सुधारा जायेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews