बिजली कटौती के खिलाफ अनूठा विरोध, जेई को भेंट किए चूड़ी-बिंदी

बिजली कटौती के खिलाफ अनूठा विरोध, जेई को भेंट किए चूड़ी-बिंदी

कटनी, अभिषेक दुबे | अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ बरही के विद्युत मंडल कार्यालय पहुँचकर युवाओं ने अनूठा विरोध-प्रदर्शन किया। लचर विद्युत आपूर्ति के खिलाफ ढोल-नगाड़ों के साथ नारेवाजी करते हुए अधिकारियों को चूड़ी-बिंदी भेंट करते हुए उनकी आरती भी उतारी|

दरअसल, पिछले 2 माह से बरही नगर सहित समूचे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति दिनभर बाधित रहती है, जिससे इस उमस व गर्मी से लोग बेहाल है, वही लो बोल्टेज की समस्या से विद्युत उपकरण खराब हो रहे है। क्षेत्र का किसान बारिश न होने के कारण तंगी के कगार पर है। छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं बाधित हो रही है। युवाओं ने ज्ञापन सौपकर आगाह किया कि 10 दिन के अंदर व्यवस्था दुरुस्त नही हुई तो कड़ा रुख अख्तियार किया जावेगा।

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नन्दकिशोर गुप्ता नन्दू ,प्रवीण त्रिवेदी डब्बू भाजपा जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा ,के नेतृव मे नवल सिंह चतुर्वेदी रेवाखंड हिन्दू परिषद सदस्य,विवेक बलराम तिवारी,पुष्पेंद्र महाराज,पी.डी दास लाला मूर्तिकार,दुर्गेश सोनी, मदन सोनी,मनोज सोनी(लाला),सौरभ सोनी,लाला ताम्रकार,अतुल यादव,सफीक खान,बादल बंसकार,शिवम महतेल,रजनीश सोनी,सुलभ सोनी,एवं नगर के अन्य जागरूक युवा उपस्थित रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews