CORONA: अब शहडोल की सांसद ने दिए एक करोड़ 41 लाख रुपए

CORONA: अब शहडोल की सांसद ने दिए एक करोड़ 41 लाख रुपए

कटनी ।वंदना तिवारी।
कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण देश में बनी गंभीर संकट की स्थिति से निपटने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शहडोल संसदीय क्षेत्र की महिला सांसद  हिमाद्री सिंह ने एक करोड़ 41 लाख रुपए राहत फंड व उपकरणों की खरीदी के लिए जारी किए हैं ।हिमाद्री सिंह ने संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना फंड से एक करोड़ रूपए प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए हैं।

इसके साथ एक महीने का वेतन एक लाख रूपए भी प्रधानमंत्री सहायता कोष में दिया गया है। सांसद ने शहडोल संसदीय क्षेत्र में आने वाले चारों जिला अनूपपुर, शहडोल ,उमरिया ,कटनी में प्रत्येक जिला चिकित्सालय को 10-10 लाख रुपए की सांसद विकास निधि से आईसीयू वेंटीलेटर व अन्य सामग्री की खरीदी के लिए प्रदान किए हैं। कटनी जिले के बड़वारा क्षेत्र में सैनिटाइजर व दवाओं के छिड़काव के लिए पांच लाख तथा जिला चिकित्सालय कटनी के लिए 5 लाख रुपए जारी किए गए हैं।सांसद हिमाद्री सिंह ने कहा कि इस वैश्विक महामारी से निपटने के आम जनता को लाॅक डाउन का पूरी ताकत से पालन करना है।उन्होंने कहा कि किसी को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews