
Katni News: कटनी रेलवे स्टेशन में ट्रेन की पटरियों पर लेट कर एक युवक आत्महत्या का प्रयास करता नजर आया। हालांकि वहां तैनात एक जीआरपी के जवान ने उसकी जान बचा ली। रिपोर्ट के मुताबिक युवक पारिवारिक विवाद ने परेशान होकर खुदकुशी की कोशिश कर रहा था। वह पूरी तरीके से नशे में धूत था। इस बात की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर तैनात जीआरपी पुलिस कर्मी ने लपक कर उसे रेल की पटरियों से उठा लिया और उसकी जान बचाई।
[dgv_vimeo_video id=”818111578″]
जीआरपी पुलिस कर्मी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि, “कटनी जिले के ग्राम इमलिया रोड का निवासी सतीश यादव पारिवारिक विवाद के कारण परेशान था। जिसकी वजह से उसने पहले तो अधिक मात्रा में शराब का सेवन किया और उसके बाद नशे की हालत में वह आत्महत्या करने के इरादे से कटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर.2 के रेलवे ट्रैक पर जाकर लेट गया।”
[dgv_vimeo_video id=”818111796″]
युवक को ऐसी हरकत करता देख वहां पर तैनात जीआरपी जवान ने उसे पटरियों से उठाकर सुरक्षित बाहर निकाला और थाने ले जाकर उसे समझाया। जिसके बाद युवक को अपनी गलती का एहसास हुआ। हालांकि इस घटना के कारण पूरे प्लेटफ़ॉर्म पर खलमली मच गई है।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

