
Katni News : कटनी जिले के विजयराघवगढ़ ग्राम बंजारी में श्री हरिहर तीर्थ स्थान में पहुंची साध्वी ऋतंभरा ने कथा के दौरान धर्मांतरण के मामले में बयान दिया। उन्होंने कथा के दौरान धर्मांतरण के मामले में कहा कि सभी देवियों इस बात का निश्चय करे हमारी बेटियां पथ और दिग भ्रमित न हो पतन के मार्ग में न जाए, हमारी साक्षी श्रद्धा के टुकड़े टुकड़े किए जा रहे देवियों राजस्थान में चलो चितौड़ का स्मरण करों वहां की स्त्रियां नरपीशाच से बचाने किया था अग्निस्नान हमे समझना है की लालच में कर धर्मांतरण नहीं करें।
साध्वी ऋतांभरा ने कहा कि हमारे पुरखों ने अभी तक हमारे मंदिरों को टूटते देखा था लेकिन आज हम, हमारे पुरखे और हम सब मंदिरों का निर्माण देख रहे हैं इससे बड़ा सौभाग्य क्या होगा। हमें इस नवनिर्माण के युग में चरित्रनिर्माण करना है, सनातनियों की कोई भी बेटी विधर्मियों के हाथ में न पड़े, उनके झांसे में न आए इसलिए हमें हमारे संस्कारों को प्रबल करना है।
साध्वी ऋतंभरा दीदी भी हरिहर तीर्थ धाम में पहुंची जहां उन्होंने परम पूज्य जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का आशीर्वाद लिया और श्रीराम कथा सुनने पहुंचे भक्तों को संबोधित किया। इस दौरान साध्वी ऋतांभरा ने आध्यात्म का संदेश दिया और साथ ही विजराघवगढ़ विधायक संजय पाठक की मंच से जमकर तारीफ की।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”836970689″]
