Katni News : पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Katni News : पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Katni News : कटनी जिले की माधवनगर पुलिस ने शुक्रवार को आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास एक मोबाइल, लेनदेन लिखा हुआ कागज, 25 हजार रुपए नगद जब्त किए हैं।

यह है पूरा मामला

सीएसपी विजय प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि माधवनगर क्षेत्र के समदड़िया ज्वेलर्स के पास एक युवक मोबाइल पर आनलाइन सट्टा खिला रहा है। आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन हारजीत का दांव लगा रहा है। उसके बाद पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया। पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर युवक की घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास एक मोबाइल मिला।

मोबाइल में ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट मैच सट्टे की वेबसाइट खुली हुई मिली। युवक मोबाइल पर आईपीएल क्रिकेट मैच का सट्टा खिला रहा था। पकड़ा गया युवक माधवनगर के कैरिन लाइन क्षेत्र निवासी नीरज गंगवानी है। आरोपी युवक के पास से पुलिस ने 25 हजार रुपए नकद, साढ़े 12 हजार रुपए का लेनदेन के हिसाब लिखा हुआ कागज, आठ हजार रुपए का मोबाइल जब्त किया है।

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”817694546″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews