MP : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते SDO रंगेहाथों गिरफ्तार

BRIBE

कटनी, अभिषेक दुबे। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के कटनी जिले (Katni District) में लोकायुक्त (Lokayukt) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग (Rural Engineering Services Department) के SDO अजय कुमार सिंगौर (SDO Ajay Kumar Singaur) को रिश्वत (Bribe) लेते हुए गिरफ्तार (Arrest) किया है।

आरोप है कि एसडीओ ने याचिकाकर्ता रवि कुमार मिश्रा (45 वर्ष) संजय नगर मेन रोड, कटनी से नवीन तालाब निर्माण मगरधा में किए गए कार्यों के बिल  पास करने के एवज में एक लाख पच्चीस हजार की रिश्वत की मांग की थी।  इसकी शिकायत रवि कुमार ने जबलपुर लोकायुक्त से की थी, जिसके बाद आज सोमवार (Monday) को लोकायुक्त ने योजना बनाकर एसडीओ को गोलू रेस्टोरेंट कटनी में पहली किश्त के रुप में  50 हजार लेते हुए रंगेहाथों दबोच लिया। आरोपी सिंगौर के खिलाफ लोकायुक्त टीम ने भ्रष्टाचार अधिनियम (Corruption act) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews