
कटनी, अभिषेक दुबे। बुधवार को कटनी पहुंचे एडीजीपी दिनेश चंद्र सागर (ADGP Dinesh chandra sagar) ने पुलिस कंट्रोल रूम में बैठक ली। इस दौरान उन्होने पुलिस विभाग को यातयात को लेकर समझाईश दी। साथ ही क्राइम मीटिंग में अपराध रोकने के लिए सुझाव भी दिए। इस दौरान एडीजीपी दिनेश चंद सागर ने प्रसिद्ध कवि हरिवंशराय बच्चन (Harivansh Rai Bachchan) की कविता अग्निपथ, जिसका उपयोग फिल्म अग्निपथ (film agnipath) में भी किया गया है, उसका एक अंश सुनाया। उन्होने पूरे जोश के साथ कहा- “तू मैं रूकेगा कभी, तू न थकेगा कभी, कर शपथ कर थपथ कर शपथ, अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ।”
एडीजीपी ने बताया कि यातयात सुधार के लिए वे पूरे मध्यप्रदेश में घूम रहे हैं। उन्होने कहा कि वे जागरूक करना चाहते हैं कि लोग अधिक से अधिक हेलमेट लगाएं और इसे लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया है। जनता में ये जागरूकता लाना जरूरी है कि यदि एक्सीडेंट होता है तो तत्काल व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया जाए।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

