मध्य प्रदेश माइनिंग कॉन्क्लेव कटनी: 56,400 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त, सीएम डॉ मोहन यादव ने बताया सफल आयोजन

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश में उद्यमशीलता को नई उड़ान मिली है, उन्होंने घोषणा की 27 अगस्त को उज्जैन में Spiritual Conclave और इसके बाद ग्वालियर में Tourism Conclave का आयोजन होगा, जो निवेशकों को नए अवसरों से जोड़ेगा
Madhya Pradesh Mining Conclave Katni

मध्य प्रदेश के कटनी में आयोजित मध्य प्रदेश माइनिंग कॉन्क्लेव 2.0 में शामिल हुए देश के बड़े औद्योगिक घरानों ने दिलचस्पी दिखाई और मध्य प्रदेश सरकार की उद्योग नीति की तारीफ की, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विषय-विशेषज्ञों और निवेशकों के साथ वन-टू-वन चर्चा की उन्हें मध्य प्रदेश में उपलब्ध खनिज संपदा सहित संसाधनों की जानकारी दी और सरकार की तरफ से हरसंभव सहायता का भरोसा दिया, समिट में कई बड़े उद्योग घरानों के साथ एमओयू साइन हुए, कॉन्क्लेव में 56,400 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश खनन और खनिज संसाधन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभरा है। प्रदेश खनिजों की प्रचुरता और सरकार की निवेश अनुकूल नीतियों के कारण देश की औद्योगिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। खनन क्षेत्र न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृण करेगा, अपितु देश के औद्योगिक विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत मिशन में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

अन्य राज्यों व विदेश से वर्चुअली जुड़े उद्योगपतियों से किया संवाद 

मुख्यमंत्री ने माइनिंग कॉन्क्लेव से देश के अन्य राज्यों व विदेश से वर्चुअली जुड़े उद्योगपतियों से उनकी निवेश योजनाओं एवं अनुभवों को लेकर संवाद भी किया। इस अवसर पर उद्योगपतियों ने अपार संभावनाओं से भरपूर व संसाधनों से संपन्न मध्य प्रदेश के संबंध में अपने अनुभव एवं विचार साझा किए। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार की निवेश अनुकूल नीतियों व निवेश करने पर मिलने वाले सहयोग को लेकर मुख्यमंत्री की सराहना भी की।

इन कम्पनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर 

कॉन्क्लेव में राज्य शासन द्वारा क्रिटिकल मिनरल की खोज, प्रसंस्करण और संवर्धन के लिए कोल इंडिया लिमिटेड के साथ एवं खनन क्षेत्र में AI, आईओटी, ब्लॉक चेन, रिमोट सेंसिंग के उपयोग के मद्देनजर धनबाद की टेक्समिन आईएसएम के साथ और खनिज अन्वेषण अनुसंधान के लिए भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, भोपाल के साथ भी MoU साइन किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा ये MoU प्रदेश को माइनिंग सेक्टर में नई ऊंचाइयां दिलाने के साथ ही औद्योगिक प्रगति और निवेश के नए द्वार खोलेंगे।

निवेशकों के साथ की वन टू वन चर्चा  

  • डॉ मोहन यादव ने KHANIJ TECHNOLOGIES PRIVATE LIMITED के डायरेक्टर सौरभ जैन से निवेश के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
  • मुख्यमंत्री की Mineware Advisors Pvt. Ltd. के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कौशिक बोस से निवेश के संबंध में वन-टू-वन चर्चा हुई।
  • मोहन यादव ने Federation of Indian Mineral Industries के मैनेजिंग कमेटी मेम्बर निश्चल के. त्रिवेदी से मध्य प्रदेश में निवेश के संबंध में वन-टू-वन चर्चा की।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की Mahakoshal Refractories के डायरेक्टर  मयंक गुगलिया से मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर हुई वन-टू-वन मीटिंग में विस्तार से चर्चा हुई।
  • मुख्यमंत्री ने शांति ग्रुप के डायरेक्टर  हर्षित अग्रवाल से प्रदेश में निवेश के संबंध में वन-टू-वन चर्चा की।

56,400 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त

मध्य प्रदेश में अब हीरे के साथ सोना भी मिलेगा

बड़े सपने देखिए, सरकार हर कदम पर साथ खड़ी है

PM Modi के मार्गदर्शन में उद्यमशीलता को नई उड़ान मिली 

27 को उज्जैन में Spiritual Conclave, उसके बाद ग्वालियर में Tourism Conclave 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews