ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में एक जवान ने दूसरे जवान को मारी गोली, मचा हड़कंप, आरोपी की तलाश जारी

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में एक जवान ने दूसरे जवान को मारी गोली, मचा हड़कंप, आरोपी की तलाश जारी

कटनी अभिषेक दुबे। Katni माधवनगर थाना अंतर्गत आयुध निर्माणी (ordnance-factory) में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां एक सुरक्षा जवान (Jawan) ने दूसरे जवान को गोली मार दी| गोली लगने से जवान की मौत हो गई है| इस घटना के बाद आरोपी छिप गया|

जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम सकर सिंह बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक अभी भी आरोपी सुरक्षा जवान समर्पण करने को तैयार नहीं है| इधर फेक्ट्री के बाहर भारी संख्या में पुलिस जवान तैनात हैं। फेक्ट्री के कर्नल रेंक के अधिकारी आरोपी से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। मृतक जवान का नाम अशोक शिकारा है।

आरोपी अपनी इंसास रायफल लेकर हवा में दनादन फायर करने लगा। निर्माणी के अंदर जिसको जहां छिपने की जगह मिली वहा छिपा बैठा रहा। बताया गया कि आरोपी के पास 40 कारतूस मौजूद होने के कारण कर्मचारी दहशत में थे। 5 राउंड फायर हुए अभी भी आरोपी छिपा बैठा रहा| ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के अंदर घटना के बाद से ही जवान की तलाश जारी है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews