
कटनी/वंदना तिवारी
कटनी के थाना माधवनगर के थाना प्रभारी संजय दुबे, प्रधान आरक्षक बिजेंद्र तिवारी आरक्षक अर्जुन तिवारी द्वारा लॉक डाउन का पालन नहीं करने वाले लोगों को अनोखी सजा दी गई। तांगा स्टैंड माधवनगर में ऐसे लोगों को व्यायाम कराया गया, उनसे बुलवाया गया कि कोरोना के समय लॉकडाउन में वो अब घर से बाहर नहीं निकलेंगे, और फिर चेतावनी देकर छोड दिया गया।
पुलिस ने तफरीह करने वालों को लॉक डाउन के दौरान बेवजह ना निकलने की समझाइश कुछ अनोखे अंदाज में व्यायाम करा कर दी गई। साथ ही जिन व्यक्तियों ने भोजन नहीं किया था उनको भोजन वितरण भी किया गया। वहीं सभी घुमक्कड़ लोगों को सेनेटाइज कर घर जाने की ताकीद की गई।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

