तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर घर में घुसा, दो गंभीर घायल

speedy-truck-collide-into-house

कटनी। वंदना तिवारी। 

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक  कैप्सूल ट्रक घर में जा घुसा। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गया। यही नहीं घर के बाहर खड़े दो लोग भी ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गए। 

जानकारी के मुताबिक शनिवार को दिन दहाड़े एक ट्रक जिला के विजयराघवगढ़ रोड ग्राम हरहुआ कला में एक मकान में घुसा गया। स्थानीय निवासी रतन पूरी के मकान में यह ट्रक जा घुसा। जिससे उनके घर के बाहर खड़े दो लोग जख्मी हो गए। वहीं, रतन का मकान भी बुरी तरही से खस्ताहाल हो गया है। दीवारों में बड़ी बड़ी दरार आ गई। हादसे के समय पूरे इलाके में आफरा तफरी मच गई। कुछ देर के लिए किसी को समझ ही नहीं आया हुआ क्या। मकाल मालिक का कहना है कि ऐसा लगा जैसा कोई भूकंप आ गया हो।  जख्मी आनंद पूरी एक और को गम्भीर चोट आई। जिससे तुरंत गंभीर हालात में कटनी जिला अस्पताल रिफर किया गया।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews