कटनी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित दो आरोपी गिरफ्तार

arrest

Katni News : प्रदेश में अवैध गांजे कारोबार चरम सीमा पर है, मिली जानकारी के मुताबिक, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कटनी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ गांजा को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। जहाँ कटनी जिले की एनकेजे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक करोड़ से अधिक गांजा जप्त किया है। जब्त हुआ गांजा 800 किलोग्राम है जिसकी अनुमानित कीमती 58 लाख 50 हज़ार रूपये बताई जा रही है।

यह है पूरा मामला

थाना प्रभारी एन के जे कटनी निरीक्षक नीरज दुबे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक कंटेनर सरपंच ढाबा के पास जुहली रोड में सुनसान जगह पर संदिग्ध हालत में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस स्टॉफ के साथ थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे, पुलिस को देखकर कंटेनर वाहन में बैठा चालक एवं कंडक्टर दोनों कंटेनर से उतरकर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनों व्यक्तियों से उसका नाम एवं पता पूछा गया एवं भागने का कारण पूछने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। दोनों आरोपियों द्वारा अपना-अपना नाम राजेश जायसवाल (कंडक्टर) निवासी ग्राम महसाव थाना गुड जिला रीवा एवं ड्राईवर ने अपना नाम दीपू उर्फ संदीप यादव निवासी ग्राम बडोरा थाना रामपुर बघेलान जिला सतना का रहने वाले बताये।

ट्रक कंटेनर की तलाश पतासाजी करने पर ट्रक से अजीब सी तीक्ष्ण गंध आ रही थी। जो चेक करने पर ट्रक में बने गुप्त चेम्बर के अंदर 13 नग भरी हुई बोरियां रखी हुई मिली, जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। पुलिस द्वारा गांजा का तौल कराया गया एवं जप्त किया और दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके खिलाफ थाना एनकेजे में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला कायम किया गया। वही जब्त किए गए ट्रक (कंटेनर) क्रमांक एम.एच. 40 बी.एल. 2658 कुल कीमत 45,00,000/- रूपये नगद रूपये 6100/-, एंड्रायड व 01 कीपैड मोबाइल 12,000/- रूपये। जप्त माल की कुल कीमत 1,03,68,100 रूपये है।

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”880481940″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews