10 हजार का इनामी ठग महाराष्ट्र से गिरफ्तार, लोन दिलाने के नाम पर करता था ठग

atulji

खंडवा, सुशील विधानी।  खंडवा पुलिस  को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने अंतर्राज्यीय ठग (Interstate thugs) 10 हजार रुपये के इनामी  बदमाश संजय  पालीवाल को  गिरफ्तार किया है। संजय पालीवाल लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करता था उसने पिछले कुछ सालों में खंडवा में रहते हुए कई लोगों को लाखों रुपये से ठगा था।

पुलिस अधीक्षक खण्डवा विवेक सिंह (SP Khandwa Vivek Singh) के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस में रहते अधीक्षक खण्डवा प्रकाश परिहार एवं श्रीमती सीमा अलावा के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक खण्डवा ललित गठरे के नेतृत्व में पदमनगर पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय 10 हजार रूपये के इनामी कुख्यात ठग संजय पालीवाल पिता राधेश्याम पालीवाल उम्र 47 साल नि ० वर्धा महाराष्ट्र को गिरफ्तार  करने में सफलता पाई है । गौरतलब  है कि  संजय पालीवाल द्वारा वर्ष 2017 , 2018 , 2019 में खण्डवा रहने के दौरान यहाँ के लोगों से लाखों रुपये ठग लिये थे और फरार हो गया था ।  आरोपी की गिरफ़्तारी पर पुलिस अधीक्षक  द्वारा 10000 रुपये  के इनाम  की घोषणा  की थी । फरार होने के बाद आरोपी राजस्थान , मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र में अनेक स्थानों पर रहा । जिसे अततः खण्डवा पुलिस द्वारा जिला पर्चा महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया गया।  आरोपी से पूछताछ में प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि आरोपी के विरुद्ध  एक धोखाधड़ी का प्रकरण भोपाल में भी दर्ज है । आरोपी ने पूछताछ में यह भी बताया कि वह पिछले 27-28 साल से अपने गाँव से बाहर निकल आया था तब से पर नहीं  गया इस दौरान आरोपी अनेक स्थानों पर  आंध्र प्रदेश,  राजस्थान , महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश मे रहा है।  जहाँ आरोपी के सबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु आरोपी का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जाएगा । ठग को गिरफ्तार टीम को  पुलिस अधीक्षक नगद  इनाम से करने की घोषणा की है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews