स्वसहायता समूह की महिलाओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सीएम शिवराज को बताई अपनी उपलब्धि

स्वसहायता समूह की महिलाओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सीएम शिवराज को बताई अपनी उपलब्धि

खंडवा/ सुशील विधानी

खण्डवा में स्वसहायता समूहों द्वारा मॉस्क, सेनेटाइजर व पीपीई किट बनाई जा रही है। शनिवार को स्वसहायता समूह की कल्पना व कविता से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से वीडियो कान्फ्रेंसिंग से इस बारे में चर्चा की।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत महिला स्वसहायता समूहों की दीदीयों से चर्चा की तथा कहा कि महिला सशक्तिकरण का सबसे अच्छा माध्यम है महिला स्वसहायता समूह। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश के महिला स्वसहायता समूहों ने मॉस्क, पीपीई किट, हेंड ग्लब्स, सेनेटाइजर तैयार कर कोरोना से लड़ने में मदद की है। इन सामग्रियों का निर्माण कर महिला स्वसहायता समूहों की महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर भी हो रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खण्डवा जिले के गोकुल गांव के राधा स्वामी स्वसहायता समूह की अध्यक्ष कल्पना व बोरगांव खुर्द के श्री सांई ग्रामीण आजीविका स्वसहायता समूह की कविता पटेल से चर्चा की। इस दौरान कल्पना ने मुख्यमंत्री को बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण हुए लॉकडाउन में जब मजदूरों को रोजगार की समस्या आ रही है, ऐसे में महिलाओं ने स्वसहायता समूहों के माध्यम से फेस मॉस्क व सेनेटाइजर का निर्माण किया, जिससे महिला सदस्यों का आय तो प्राप्त हुई ही, साथ ही जिले के नागरिकों को उचित मूल्य पर मॉस्क, सेनेटाइजर, हेंड ग्लब्स जैसी सामग्री उपलब्ध हुई।

मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए स्वसहायता समूह अध्यक्ष कविता पटेल ने बताया कि सेनेटाइजर उत्पादन का विधिवत प्रशिक्षण लेकर गुणवत्ता युक्त सेनेटाइजर उनके द्वारा तैयार किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खण्डवा जिले के स्वसहायता समूहों की महिलाओं को शुभकामनाएं दी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews