भाजपा विधायक ने गणतंत्र दिवस पर तोड़ा प्रोटोकॉल, कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

भाजपा विधायक ने गणतंत्र दिवस पर तोड़ा प्रोटोकॉल, कांग्रेसियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खंडवा। सुशील विधानि।

खंडवा नगर पंधाना में 26 जनवरी 2020 को गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया गया। उत्कृष्ट हाई सेकेंडरी स्कूल प्रांगण पंधाना में नगर की सभी शालाओं के छात्र-छात्राओं ने अपने स्कूल की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय बीजेपी के विधायक राम दांगोरे थे। इनके द्वारा प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन नहीं किया गया।

जिसको लेकर के पूरी विधानसभा के आमजन प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले विधायक राम दांगोर खिलाफ यथोचित कार्रवाई करने की मांग करते हुए महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम पंधाना एसडीएम अनुभा जैन को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सिंगोट ब्लॉक अध्यक्ष अरुण पटेल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कल्लू कुरेशी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सुनिल जायसवाल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष वकील पठान, शेख चांद जी, कृष्ण कुमार मालवीय, नाना भाई, साजिद खान, प्रदीप मालवीय, उमर अली, मयंक गंगराड़े, अजय नामदेव, बद्री भाई, हरजी पटेल, आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews