
खंडवा, सुशील विधानी। पंधाना रोड पर बुरहानपुर से आ रही एक कार डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बुरी तरह घायल दो युवकों को 108 एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
पंधाना रोड पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इससे कार सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसा शाम करीब 8.50 बजे हुआ जब एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने कार में फंसे दोनों युवकों को लोगों की मदद से बाहर निकाला, लेकिन तब तक 1 की मौत हो चुकी थी और उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल था। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया और परिजनों को सूचना दी।
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

