कलेक्टर ने किया कन्टेनमेंट क्षेत्र का दौरा, लोगों को दी घरों में रहने की समझाईश

कलेक्टर ने किया कन्टेनमेंट क्षेत्र का दौरा, लोगों को दी घरों में रहने की समझाईश

खंडवा/सुशील विधानी

मंगलवार को कलेक्टर अनय द्विवेदी ने शहर के विभिन्न कन्टेन्मेंट इलाकों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाएं देखी। इसी के साथ उन्होने वहां तैनात पुलिस कर्मियों एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों को लोगों के आवागमन पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान नागरिकों से भी चर्चा की तथा उन्हें समझाइश दी कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सोशल डिस्टेसिंग ही एक मात्र कारगर उपाय है, अतः घरों से न निकले। घरों से बाहर निकले पर संक्रमण का खतरा बना रहता है। उन्होंने नागरिकों को बताया कि उनकी सुविधा के लिए अधिकारी कर्मचारियों को कन्टेन्मेंट क्षेत्र में तैनात किया गया है।

कलेक्टर ने स्थानीय निवासियों से कहा कि कोई भी समस्या होने पर या अत्यावश्यक सामग्री की आवश्यकता होने अपने क्षेत्र में तैनात कर्मचारियों को इसके बारे में बतायें और खुद बाहर न निकलें। इस दौरान उन्होंने सुतार मोहल्ला, घासपुरा, मिश्रा कम्पाउण्ड, टपालचाल, कहारवाड़ी, गुलमोहर कॉलोनी, संजय नगर धरम कांटा, सन्मति नगर, मालसिंग मिल , सोलह खोली सहित विभिन्न क्षत्रों का दौरा कर वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से चर्चा की तथा कन्टेन्मेंट क्षेत्रों में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके साथ इस दौरान पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, अपर कलेक्टर नंदा भलावे कुशरे व एसडीएम खण्डवा संजीव केशव पाण्डेय भी मौजूद थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews