
Khandwa News: रतलाम में भाजपा नेताओं की उपस्थिति में आयोजित की गई शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में महिलाओं ने भगवान हनुमान की मूर्ति के सामने बॉडी बिल्डिंग का प्रदर्शन किया था। इस मामले ने जमकर तूल पकड़ा था और इसका खूब विरोध किया गया था।
विरोध के सुर अभी भी थमे नहीं है और अब खंडवा में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के बैनर तले घंटाघर चौक स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए विरोध जताया गया है।
Khandwa में हुआ विरोध
बॉडी बिल्डिंग की इस प्रतियोगिता में महिलाएं जहां पर शरीर सौष्ठव का प्रदर्शन कर रहीं थीं, वहां हनुमान जी की मूर्ति रखी हुई थी। जब इसकी तस्वीरें और वीडियो सामने आए तो जमकर विरोध हुआ और यह कहा गया कि आखिरकार भगवान की मूर्ति के सामने इस तरह से अश्लीलता कैसे परोसी जा सकती है। यह ना सिर्फ भगवान श्रीराम और हनुमान बल्कि नारी शक्ति का भी घोर अपमान है।
[dgv_vimeo_video id=”807073089″]
भाजपा विधायक चैतन्य कश्यप की मौजूदगी में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ था। जिसे भाजपा के प्रवक्ता हितेश वाजपेई का भी समर्थन मिला था। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा के दोहरे चरित्र की नीति का विरोध किया और समस्त नारी शक्ति से माफी मांगने की मांग भी की।

हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए कार्यकर्ताओं ने भाजपा के नेताओं को सद्बुद्धि देने के लिए भगवान से प्रार्थना भी की है। इस दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे जो विरोध प्रदर्शन करते दिखाई दिए।
खंडवा से सुशील विधाणी की रिपोर्ट
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

