आबकारी ने दबिश देकर पकड़ी अवैध शराब, आरोपी पति को फरार होने में पत्नी ने की ऐसे मदद, केस दर्ज

आबकारी ने दबिश देकर पकड़ी अवैध शराब, आरोपी पति को फरार होने में पत्नी ने की ऐसे मदद, केस दर्ज

खंडवा, सुशील विधाणी। खंडवा (Khandwa) में गुरूवार को आबकारी विभाग (Excise Department) के दल ने सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में दबिश देकर 40 क्वार्टर अवैध शराब के जब्त किये। जिन पर कोई लेबल नहीं मिला। बतादें कि जिला आबकारी टीम सिंधी कॉलोनी में मुखबिर की सूचना पर शराब पकड़ने पहुंची थी। पर जैसे ही टीम ने आरोपी युवक को पकड़ा तो उसकी पत्नी ने आकर वहां हंगामा कर दिया और अपने पति को फरार करवा दिया। जिसके बाद पत्नी के ऊपर भी मामला दर्ज किए आगे।

Read also…कांग्रेस नेता ने बताया अरुण यादव को हजार एकड़ जमीन का मालिक, बीजेपी ने उठाये सवाल

जानकारी के अनुसार जिले की आबकारी टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी, कि सिंधी कॉलोनी में अवैध शराब (illegal liquor) का कारोबार हो रहा है। जिसके बाद आबकारी विभाग सिंधी कॉलोनी पहुंचा और सब्जी बेच रहे एक व्यक्ति के पास शराब मिलने की सूचना पर उसे पकड़ना चाहा। उसी वक्त उस व्यक्ति की पत्नी वहां गई और जमकर हंगामा करने लगी। हंगामा करते हुए महिला अपने पति को घर ले गई और दरवाजा बंद कर लिया। और बाहर खड़े होकर आबकारी टीम के साथ बहस करने लगी और जमकर हंगामा किया। हंगामे की जानकारी मिलते ही जिला आबकारी अधिकारी किरार पहुंचे और उन्होंने पुलिस अधीक्षक को फोन कर पुलिस बल बुलाया। जिसके बाद महिला को घर से हटाया गया और घर की तलाशी ली गई। लेकिन तब तक आरोपी शराब लेकर भाग गया था।

इस मामले में आबकारी अधिकारी ने आबकारी एक्ट (excise act) के तहत दोनों के ऊपरपति पत्नी के ऊपर मामला दर्ज कर कार्रवाई की। साथ ही महिला पर भी मोगर्ट थाने में आवेदन किया गया जिसमें शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज करने की मांग की गई।

बता दें कि इस घटना की जानकारी जैसे ही सिंधी समाज के लोगों को लगी, तो वह आपकारी विभाग पहुंचे और महिलाओं पर हुए अत्याचार के विरोध में विरोध दर्ज करा कर महिला को छोड़ने की मांग की।

Read also…दमोह जिले के पर्यटन स्थलों का होगा विकास, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के प्रयासों से शुरू हुए कार्य

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews