खेत में काम कर रहे किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर मचा हड़कंप, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

मध्य प्रदेश में बारिश के मौसम के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। खेत में काम करते समय अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली किसान पर गिर गई।
आकाशीय बिजली

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में मानसून के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में काम कर रहे 42 वर्षीय किसान रघुवीर पिता छगनलाल पर अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिर गई।

हादसा इतना भयावह था कि किसान गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूंदी लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

आकाशीय बिजली ने छीन ली किसान की जान

ग्रामीणों के मुताबिक, घटना के समय रघुवीर खेत में अकेले काम कर रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी और वह जमीन पर गिर पड़े। आसपास काम कर रहे लोगों ने उन्हें देखा तो तुरंत मौके पर पहुंचे। परिवार को भी सूचना दी गई और सभी मिलकर उन्हें अस्पताल लेकर गए। लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके।

किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। गांव के लोग भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे। बारिश के मौसम में इस तरह की घटनाएं किसानों के लिए बड़ा खतरा बन जाती हैं, क्योंकि खेती का ज्यादातर काम खुले खेतों में ही होता है। ऐसे में मौसम खराब होने पर खेत में काम करना जानलेवा साबित हो सकता है।

बारिश के मौसम में बरतें सावधानी

बारिश के दिनों में मौसम कभी भी अचानक बदल सकता है। मौसम विभाग भी समय-समय पर तेज बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी करता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि अगर खेत में काम करते समय तेज गर्जना सुनाई दे या बिजली चमकने लगे, तो तुरंत किसी सुरक्षित जगह पर चले जाना चाहिए। खुले मैदान, पेड़ के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े रहने से बचना चाहिए।

फिलहाल इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से आगे की जरूरी कार्रवाई की जा रही है। वहीं लोगों से अपील की जा रही है कि बारिश के मौसम में मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लें और अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें, ताकि इस तरह के दर्दनाक हादसों से बचा जा सके।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews