कमलनाथ ने दादा दरबार के चरणों में माथा टेका, कहा- ‘जनता सही फैसला करे’

कमलनाथ ने दादा दरबार के चरणों में माथा टेका, कहा- ‘जनता सही फैसला करे’

खंडवा, सुशील विधानी।  मंगलवार को खंडवा लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राज नारायण सिंह पुरनी के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ खंडवा पहुंचे। यहां उन्होंने दादा दरबार में पहुंच कर बड़े दादा जी और छोटे दादा जी को नमन किया उन्होंने प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए बड़ी धूनी में हवन भी किया। इस दौरान दादाजी ट्रस्ट द्वारा उनको शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया।

बुजुर्ग जोड़ा कबाड़ में फेंकने जा रहा था पुरानी मूर्तियां, नीलामी हुई तो 2 करोड़ में बिकीं

कमलनाथ के पहुंचने पर वहां भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया था। इस मौके पर कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी जो सोई हुई है और दबाने, बचाने व झूठ बोलने की राजनीति में लगी हुई है। उन्होने कहा कि आज के समय में हर वर्ग परेशान है और सीएम शिवराज की हिम्मत है कि वे फिर घोषणाएं कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी राज नारायण सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री सचिन यादव, निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह, भीकनगांव की विधायक झूमा सोलंकी, अमिताभ मंडलोई, यूथ कांग्रेस के नेता व मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महिला मोर्चा के प्रभारी उपस्थित थे।

https://vimeo.com/630283390

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews