
Khandwa News : खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में आंधी और बारिश की वजह से नर्मदा नदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलट गई। इस नाव में बैठे एक ही परिवार के 6 लोग पानी में गिर गए। इनमें से 4 लोगों को मौके पर मौजूद नाविकों ने सुरक्षित निकाल लिया, जबकि दो साल के मासूम दक्ष की डूबने से मौत हो गई। वहीं, एक युवक घटना के समय से लापता हैं। घटना सोमवार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट की हैं। गुजरात प्रदेश के भावनगर से ओंकारेश्वर दर्शन के लिये रश्मिन व्यास अपने परिवार सहित अपने निजी वाहन से आये थे।
यह है पूरी घटना
रश्मीन व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि में मैरा दामाद,बेटा,बहु और पोते के साथ ओंकारेश्वर भगवान् के दर्शन किये इसके बाद नर्मदा स्नान किये ओर नाव मे बैठकर घुमने का मन बनाया। वहीं घाट से नाव किराये पर लेकर जब मेरा परिवार नाव में घुम रहे था कि अचानक से तेज हवा आंधी ओर बारिश शुरु हो गई। बारिश इतनी तेज की कुछ दिखाई नही दे रहा था। जैसे-तेसे हमारी नाव किनारे पंहुचने वाली ही थी कि हवा के तेज झोंके से नाव में पानी भर गया ओर नाव डूब गई। समाचार लिखे जाने तक यूवक निकुंझ को रेस्क्यू टीम खोजती रही लेकिन युवक का पता नही मिला है।

[dgv_vimeo_video id=”826948500″]
[dgv_vimeo_video id=”826949543″]
गुजरात पुलिस विभाग के अफसर परिवार के साथ तीन दिन पहले घूमने के लिए मध्यप्रदेश आए थे। वे पहले इंदौर आकर उज्जैन में महाकाल दर्शन करने गए। फिर ओंकारेश्वर आए थे। यहां सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे नर्मदा नदी में नौका विहार के दौरान ये हादसा हो गया। उनका दो साल का बेटा दक्ष व्यास डूब गया। परिवार के लोग ओंकारेश्वर शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खंडवा से सुशील विधाणी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”826950617″]
