Khandwa News : कांग्रेसियों ने गंदा पानी लेकर जनसुनवाई में जताया विरोध, आंदोलन की दी चेतावनी

कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की गई और निगम व पानी सप्लाई करने वाली कंपनी पर पर गंभीर आरोप लगाए गए।
khandwa news

Khandwa News : खंडवा में पानी की खराब आपूर्ति और पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर आज कलेक्टर की जनसुनवाई में कांग्रेस नेताओं ने अनूठा विरोध दर्ज कराया। गंदा पानी बाल्टी और बोतलों में लेकर पहुंचे कांग्रेसियों और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौड़ ने जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारियों को यह पानी भेंट किया। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “यदि आप यह पानी पीने के लिए तैयार हैं, तो शहर की जनता भी इसे पीने के लिए मजबूर होगी।”

कांग्रेस का आरोप

नेताओं ने कहा कि शहरवासियों से पानी के लिए पूरे महीने का टैक्स लिया जाता है, लेकिन पानी सिर्फ 15 दिन ही मिलता है और वह भी गंदा। गरीब परिवारों के पास पानी साफ करने के लिए कोई आधुनिक सुविधा नहीं है, जिससे वे गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौड़ ने कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पानी सप्लाई करने वाली कंपनी द्वारा खराब गुणवत्ता की पाइपलाइन बिछाई गई है, जो बार-बार फूट रही है। इसके अलावा, पानी में क्लोरीन और अन्य अनिवार्य तत्वों का समावेश नहीं किया जा रहा है, जो अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन है।

अधिकारियों का आश्वासन

इस मुद्दे पर जनसुनवाई में उपस्थित अपर कलेक्टर ने कहा कि समस्या का समाधान 8 दिन के भीतर किया जाएगा।

कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में पानी की समस्या हल नहीं होती है, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। कांग्रेस ने इस मामले में पानी सप्लाई कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

[dgv_vimeo_video id=”1041971028″]

जल्द से जल्द निकाले समाधान

यह विरोध शहर की जनता के दैनिक जीवन में आने वाली गंभीर समस्याओं को उजागर करता है और प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण चेतावनी है कि वह जल्द से जल्द समाधान निकाले।

खंडवा से सुशील विधाणी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1041971135″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews