यातायात सप्ताह के तहत सहज विधानी का हुआ सम्मान

यातायात सप्ताह के तहत सहज विधानी का हुआ सम्मान

खंडवा। सुशील विधानि।

खंडवा चल रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह का समापन हुआ।पूरे सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में नगर में जागरूकता रैली का आयोजन, नुक्कड़ नाटक का मंचन, दो-पहिया वाहन चालकों को क्रैश हेलमेट के इस्तेमाल के प्रति जागरूक करना, सुरक्षा पर आधारित निबंध, ड्राइंग, स्लोगन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन आदि कार्यक्रम प्रमुख थे। जिनके माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। खंडवा पुलिस अधीक्षक डॉ शिव दयाल सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा का पालन गाड़ी चलाते समय वाहन चालक को करना चाहिए। वाहन सुरक्षित चलाएं ताकि आपका परिवार घर पर आपका सुरक्षित आने का इंतजार कर रहा है।

पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जनवरी माह में सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया जा है। लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाए और वे इनका पालन करें तो उनकी जान बच सकती है। सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी नहीं होने से दुर्घटनाएं हो जाती है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शराब पीकर एवं तेज गति से वाहन चलाने वाले और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यातायात सप्ताह के तहत सहज विधानी का हुआ सम्मान

यातायात द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह पर विभिन्न प्रकार के आयोजन कराए गए थे जिसमें निबंध प्रतियोगिता ड्राइंग वाद विवाद एवं अन्य कार्यक्रम आयोजन किए गए थे जिसमें जूनियर वाद विवाद प्रतियोगिता में सहज विधानि को सम्मानित किया गया साथ ही अच्छे कार्य करने के लिए पिपलोद थाना प्रभारी अमित कोरी एवं समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार सुनील जैन को भी सम्मानित किया गया आई सेट यूनिवर्सिटी के प्रबंधक लोकमान मसूद को भी सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खन्डवा एडीएम नंदा भलावे कुशरेवह खन्डवा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शिव दयाल सिंह नगर पुलिस अधीक्षक ललित गठारे चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गुरमीत सिंह उबेजा मित्ती भैया आदि लोग उपस्थित थे

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews