हनुवंतिया जल महोत्सव के दौरान बड़ा हादसा, पैरामोटर जमीन पर गिरने से पायलट समेत दो की मौत

हनुवंतिया जल महोत्सव के दौरान बड़ा हादसा, पैरामोटर जमीन पर गिरने से पायलट समेत दो की मौत

खंडवा, सुशील विधानी। हनुवंतिया (hanuvantiya jal mahotsava) के सालाना जल महोत्सव के दौरान आज बड़ा हादसा हो गया। पैराग्लाइडिंग कर रहे पायलट समेत दो लोग ऊँचाई से जमीन पर आ गिरे। हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दुखद हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दुख जताया है।

घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
पर्यटन के लिए मशहूर हनुवंतिया में बुधवार शाम को गम्भीर हादसा हो गया। इवेंट कम्पनी का एक पैरामोटर सैकड़ों फीट ऊंचाई से जमीन पर आ गिरा जिसमें पैरामोटर्स को संचालित कर रहे पायलट सहित एक सैलानी की मौत हो गई। मरने वालों के नाम गजपालसिंह पिता सुरेन्द्र सिंह राजपूत निवासी बूढा मांगलियान जिला पाली राजस्थान तथा बालचंद दांगी पिता रामप्रताप दांगी निवासी ग्राम भगौरा जिला राजगढ ब्यावरा बताए गए है। दोनों मृतक इवेंट कम्पनी के कर्मचारी बताए गए हैं। घटना शाम 6 बजे के आसपास की बताई गई है। पैरामोटर के कई काफी उंचाई से नीचे गिरते ही पर्यटन केन्द्र पर गिरते हलचल मच गई। दोनों युवकों को तुरंत मूंदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया है लेकिन अस्पताल लाने के पहले ही दोनों की मौत होने की जानकारी मिली है। इसके बाद मूंदी थाना उपनिरीक्षक बीएस मण्डलोई तथा एएसआई सुनिल पाटिल मूंदी अस्पताल पहुंचे। पूरे मामले में छानबीन की जा रही है। जिला कलेक्टर ने अनय द्विवेदी पूरी घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। एसडीएम पुनासा पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

सीएम ने जताया दुख
इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chouhan) ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होने लिखा है हनुवंतिया में हुई पैरा मोटरिंग दुर्घटना में दो अमूल्य जिंदगियों के असमय काल कवलित होने के समाचार से बहुत दुख पहुंचा है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। ऊं शांति! सांसद नंदकुमारसिंह चौहान एवं विधायक नारायण पटेल ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

हादसे के बाद पर्यटकों में दहशत 
हनुवंतिया जल महोत्सव को लगभग एक माह से ज्यादा समय हो गया है और यहाँ रोजाना लोग वाटर स्पोर्ट्स कर रहे हैं। लेकिन आज जो हादसा हुआ उसने सभी को दहलाकर रख दिया है। आम तौर पर पैराग्लाइडर या पैरामोटर जमीन पर नहीं गिरते हैं, लेकिन आज एक मोटर हादसे का शिकार हो गया जिसमें पायलट सहित दो लोगो की मौत हो गई।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews