खंडवा में मोदी मुखौटे का क्रेज, मंत्री सहित लोग भी ले रहे सेल्फी

खंडवा में मोदी मुखौटे का क्रेज, मंत्री सहित लोग भी ले रहे सेल्फी

खंडवा, सुशील विधानी। खंडवा लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के पक्ष में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहनकर एक युवक बीजेपी कार्यालय पहुंचा। जहां कई लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ उस व्यक्ति के साथ फोटो और सेल्फी ली। यहां तक कि कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग ने भी नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहने व्यक्ति के साथ फोटो खिंचवाई।

पृथ्वीपुर में पूर्व विधायक अनीता नायक ने झोली फैला कर मांगा बीजेपी के लिए वोट, वीडी शर्मा भी हुए भावुक

यह लोकसभा उपचुनाव की वह तस्वीर है, जो खंडवा में इन दिनों नजर आ रही है। यहां पीएम मोदी का मुखौटा लगाकर एक कलाकार को भाजपा ने प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रचार के लिए उतारा है। क्षेत्र में यह आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। भाजपा यहां पीएम मोदी के नाम पर वोट मांगने की भी कोशिश कर रही है। बीजेपी कार्यकर्ता पीएम की लोकप्रियता के सहारे वोट जुटाने की कवायद में जुटे हैं। हुबहू पीएम नरेंद्र मोदी के मुखौटा पहने व्यक्ति को आते देख मतदाता काफी हैरान भी हो रहे हैं।

खुद नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहनने वाले कार्यकर्ता लक्ष्मण कुमार का कहना है कि जब वह लोगों के पास जाते हैं तो उनका उत्साह देखते बनता है। बीजेपी कार्यकर्ताओं के अनुसार मोदी के मुखौटा पहने कार्यकर्ता मतदाता के बीच जाते हैं और हम लोगो से यह ही अपील कर रहे हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ही हमारा प्रत्याशी काम करेगा। इंदौर से आए लक्ष्मण कुमार का कहना है कि जनता मोदी जी को काफी पसंद करती है जहां भी मोदी जी का मुखौटा पहनता हूं तुरंत सेल्फी लेने और फोटो लेने आ जाते हैं। ज्ञानेश्वर पाटिल के पक्ष में पूरी लोकसभा क्षेत्र में जा रहा हूं काफी उत्साह के साथ लोग मेरे साथ फोटो लेते हैं तो बहुत अच्छा लगता है। वे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भी सिंगोट भी जाने वाले हैं।

[dgv_vimeo_video id=”637158756″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews