अब खंडवा में ही हो सकेगी कोरोना सैंपल की जांच, मेडिकल कॉलेज को मिली स्वीकृति

अब खंडवा में ही हो सकेगी कोरोना सैंपल की जांच, मेडिकल कॉलेज को मिली स्वीकृति

खण्डवा| सुशील विधानी| कोरोना संक्रमितों के बढ़ते मामलों के बीच खंडवा के लिए अच्छी खबर है, अब खंडवा में ही कोरोना सैम्पल की जांच हो सकेगी| खंडवा मेडिकल कॉलेज को कोरोना टेस्ट की अनुमति मिली है| अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल द्वारा खण्डवा के मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला में कोविड-19 के सेम्पल की जांच के लिए प्रमाण पत्र जारी किया गया है। खण्डवा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अनंत पंवार ने बताया कि अब शीघ्र ही खण्डवा मेडिकल कॉलेज की प्रयोगशाला में कोरोना संक्रमण संबंधी सेम्पल की जांच होने लगेगी।

उल्लेखनीय है कि अभी तक खण्डवा जिले के कोरोना संदिग्ध मरीजों के सेम्पल इंदौर मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लेब में परीक्षण के लिए भेजे जाते है। खण्डवा में ही सेम्पल की जांच होने से सेम्पल्स के परिणाम शीघ्रता से आने लगेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews