दो करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोपियों पर क्राइम ब्रांच और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई

दो करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोपियों पर क्राइम ब्रांच और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई

खंडवा|सुशील विधानि| मुंबई क्राइम ब्रांच से मिले इनपुट के आधार पर खंडवा में जीआरपी और आरपीएफ ने बुधवार को पवन एक्सप्रेस से दो युवकों को दो करोड़ की नकदी के साथ पकड़ा है। नकदी का स्रोत नहीं बताने के आरोप में जीआरपी ने दोनों को हिरासत में ले लिया।

आरपीएफ इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार खोजा ने बताया कि पवन एक्सप्रेस में एसी प्रथम श्रेणी के ए – 1 कोच से जीआरपी ने बिहार के दरभंगा निवासी विनोद झा और अमित कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। रात करीब 9.30 बजे जैसे ही गाडी खंडवा रेलवे स्टेशन पहुंची| जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने कोच में दबिश दी । आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो उनमें से विनोद झा ने कहा कि दीदी शालिनी ताई ठाकरे ने ये रुपए हमें दिए हैं । ये रुपए उन्होंने मुझे प्रॉपर्टी खरीदने के दिए हैं। इसके प्रॉफिट से ही उन्हें रकम वापस करनी थी। इसके पहले भी 15 से 20 लाख रुपए उनसे कई बार ले चुका हूं । दोनों आरोपियों से रुपयों के संबंध में पूछा तो उन्होंने बैग दिखाने से इनकार कर दिया । तलाशी लेने पर बैग में नकदी मिली । इस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews