
Butterfly Park MP: हिंदुस्तान के दिल कहे जाने वाले मध्यप्रदेश में कई सारे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल हैं, जो पर्यटकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। यहां का समृद्ध इतिहास और संस्कृति हमेशा ही लोगों को अपनी और आकर्षित करता आया है। अगर आप भी घूमने फिरने के शौकीन है और मध्यप्रदेश में घूमना चाहते हैं, तो आपको यहां का बटरफ्लाई पार्क जरूर घूमना चाहिए।
यहां हैं बटरफ्लाई पार्क
मध्यप्रदेश के हरसूद में खूबसूरत तितलियों का संसार बसाया जा रहा है और यहां पर डेढ़ सौ से अधिक प्रजातियां देखने को मिलने वाली है। फिलहाल यहां पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी पर्यटक उनका यहां आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। यहां जितने भी लोग आ रहे हैं, वह अपने बचपन को एक बार फिर याद करते हुए तितलियों को करीब से देख कर काफी रोमांचित हैं।
तितलियों के लिए अलग वातावरण
एशिया की सबसे बड़े इंदिरा सागर में समाई नगरी हरसूद में लोगों ने जो विस्थापन का दर्द झेला है वह इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है। इसी जगह पर तितलियों को बेहतरीन वातावरण प्रदान करने के लिए बटरफ्लाई पार्क का निर्माण किया गया है। बड़ी संख्या में लोग यहां पर पहुंच रहे हैं और कटआउट के सामने सेल्फी लेते दिखाई दे रहे हैं और हर पल को अपने कैमरा में कैद कर रहे हैं।

14 हैक्टेयर का पार्क
तितलियों के इस पार्क को 14 हेक्टेयर में बनाया जा रहा है। जहां पर इन नन्हे जीवो के लिए बेहतर रहवास और वातावरण तैयार किया जा रहा है। यहां पर वह फूल लगाए जा रहे हैं जिनसे तितलियां आकर्षित होती हैं और अपना भोजन बनाती हैं। लगभग 7 करोड़ की लागत से इस पार्क का निर्माण किया जा रहा है, जिसके तैयार होते ही डेढ़ सौ तितलियों को यहां लाकर छोड़ दिया जाएगा।
पहुंचने लगे पर्यटक
पार्क का निर्माण फिलहाल चल रहा है लेकिन इसकी आकर्षक चीजों को देखते हुए पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। तितलियों के संसार को देखने आने वाले पर्यटक यहां पर बोटिंग और कैंपिंग का आनंद भी ले सकेंगे। छोटी तवा नदी के पास होने से यह जगह और भी खूबसूरत दिखाई देगी।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

