विधायक प्रतिभा समद्धि योजना में विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

विधायक प्रतिभा समद्धि योजना में विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान

खंडवा। सुशील विधानि।

पंधाना विधायक राम दांगोरे के द्वारा प्रारंभ की गई विधायक प्रतिभा समृद्धि योजना के अंतर्गत 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में विधानसभा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को 51000-51000 रुपए की राशि और 1-1 लैपटॉप दिये जाने की घोषणा की गई थी। जो 26 जनवरी को पंधाना में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रम में दी जाएगी।

जिसके अंतर्गत 12वी कक्षा के रितिक पिता रामकिशन कुशवाह 91% शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला छैगांवमाखन 10वी कक्षा के प्रिंस पिता धर्मेंद्र कुशवाह शासकीय माध्यमिक शाला डोल्हार इसी के साथ मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग की तैयारी करने के लिए हीरापुर की कुमारी काली हरेराम गोलकार को एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। पंधाना विधायक राम दांगोरे ने बताया कि हम शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सुधार लाना चाहते है ताकि क्षेत्र और देश का विकास हो सके। आने वाले समय मे विद्यार्थियों के लिए कुछ अच्छा करना चाहते है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews