मांधाता से पूर्व विधायक राज नारायण सिंह के पुत्र उत्तमपाल सिंह होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

मांधाता से पूर्व विधायक राज नारायण सिंह के पुत्र उत्तमपाल सिंह होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

खंडवा, सुशील विधानी| मांधाता के विधानसभा उपचुनाव (Mandhata Assembly By-election) में कांग्रेस ने देर से ही सही, लेकिन प्रत्याशी घोषित कर दिया है l कांग्रेस से अब उत्तमपाल सिंह (Congress Candidate UttamPal Singh) चुनाव लड़ेंगे l यह पूर्व विधायक राजनारायण सिंह के पुत्र हैं | उत्तमपाल सिंह का मुकाबला कांग्रेस छोड़ भाजपा में गए नारायण पटेल (Narayan Patel) से होगा| हालांकि भाजपा ने अभी आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है|

विधायक का चुनाव लड़ने वाले उत्तमपाल सिंह के पिता सात बार इसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं l इसमें तीन बार उन्हें जीत मिली थी l एक बार तो कांग्रेस से बगावत भी कर दी थी l राज नारायण सिंह एक सुलझे हुए व्यक्ति तो हैं, लेकिन राजनीति के चाणक्य माने जाते हैं l वह अपने पुत्र को जिताने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देंगे l यही जानकर कांग्रेस ने उत्तमपाल सिंह को टिकट दिया है l

चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे भाजपा के नारायण पटेल पहले कांग्रेस से ही विधायक थे l इसके बाद राजनीतिक उलटफेर में नारायण पटेल भाजपा में आ गए, हालांकि नारायण पटेल को अपने इस फैसले का विरोध भी झेलना पड़ रहा है| इन परिस्थितियों के चलते राजनारायण सिंह के पुत्र उत्तमपाल सिंह को टिकट मिलना एक बड़ी लाटरी भी माना जा रहा है l मामला बिल्कुल तरीकेदार रहेगा, राजनारायण सिंह के पुत्र उत्तमपाल सिंह ने हर तरह की तैयारियां पूरी कर रखी हैं l राजनारायण अनुभवी होने के कारण अब उन्हें पूरे विधानसभा क्षेत्र के हर मतदाता की भी तासीर और तस्वीर पता है l

राजपूत और गुर्जर वोट बैंक पर नजर
इस क्षेत्र में राजपूत और गुर्जर समाज के सबसे ज्यादा और बराबरी से मतदाता हैं l कांग्रेस ने गुर्जर उम्मीदवार दिया है, तो भाजपा से भी राजपूत उम्मीदवार मैदान में होगा l इसके बाद बंजारा और अन्य मतदाताओं का नंबर आता है l यही मतदाता निर्णायक होंगे l इस क्षेत्र में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भी सभा हो चुकी है l हालांकि सीएम शिवराज की सभा नारायण पटेल के लिए कितनी लाभकारी साबित होगी यह आने वाला समय ही बताएगा| कांग्रेस छोड़कर भाजपा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे नारायण पटेल के लिए राह आसान नहीं होंगी, मुकाबला दिलचस्प होने के पूरे आसार है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews