लॉकडाउन में धड़ल्ले से जारी हैै अवैध रेत उत्खनन, प्रशासन बेपरवाह

लॉकडाउन में धड़ल्ले से जारी हैै अवैध रेत उत्खनन, प्रशासन बेपरवाह

खरगोन/त्रिलोक रामणेकर

खरगोन जिले में लॉक डाउन के दौरान उत्खनन माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से रेत का उत्खनन किया जा रहा है। जिले के रावेर खेड़ी में नर्मदा किनारे खनन माफियाओं द्वारा बालू रेत का अवैध उत्खनन जोरों पर किया जा रहा है। नर्मदा किनारे से अवैध उत्खनन कर पास के गांव बड़गांव में करीब दो हजार ट्रैक्टर ट्राली रेत का भंडारण किया गया है। लेकिन ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा अवैध उत्खनन के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसके चलते माफियाओं का हौंसला और बढ़ रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews