
खरगोन, बाबूलाल सारंग। बडवाह जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत में मतदान भले ही बिना किसी व्यवधान के सम्पन्न हुए हो। लेकिन मतगणना के दौरान कुछ बूथों पर मतपत्रों से छेड़छाड़ एवं फर्जी मतदान के आरोप हारे हुए प्रत्याशी लगा रहे है। शनिवार को बड़वाह कस्बा एवं बावड़ीखेड़ा पंचायत के ग्रामीण बड़ी संख्या में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। बड़वाह कस्बा प्रत्याशी ने मतगणना प्रभावित करने एवं बावड़ीखेड़ा प्रत्याशी ने फर्जी मतदान की आशंका जताते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। बड़वाह प्रत्याशी नीतू पति श्याम रावत ने कस्बा के बूथ क्रमांक 05,06 एवं 20 पर फिर से गणना की मांग की है।
[dgv_vimeo_video id=”726472677″]
यह भी पढ़े…सीएम शिवराज ने सिंगरौली में मोरवा व बैढ़न में किया रोड़ शो व सभा, कांग्रेस,आप पर साधा निशाना
[dgv_vimeo_video id=”726472806″]
बूथ क्रमांक 20 करियामाल पर मतगणना के बीच रात 9 से 11 के खूब हंगामा हुआ। जिसे मौके पर एडिशनल SP SDM SDOP और थाना प्रभारी ने पहुँचकर मामला शांत करवाया।मगर सुबह प्रत्याशी एवं पति श्याम रावत अपने सेकड़ो समर्थको के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे।यहाँ उन्होंने ज्ञापन नायाब तहसीलदार विजयपाल सिंह चौहान को दिया।तीनो बुथो पर मतदान के बाद मत की गिनती होते समय कुछ तत्वों के द्वारा मतपत्रो से छेड़छाड़ कर करने की आशंका है।जिससे गणना प्रभावित हुई।
[dgv_vimeo_video id=”726473037″]
इस पूरे मामले में सत्यता क्या है?इसकी जानकारी के लिए आवश्यक है की उक्त बुथो पर गिनती पुन:कराई जाए।आक्रोशित लोगो को एसडीओपी विनोद दीक्षित ने समझाईश दी।उन्होंने कहा की आपकी शिकायत सुनी जाएगी लेकिन यदि आप आचार संहिता का उल्लंघन करेंगे तो हमे कार्यवाही करना होगी।समझाईश के बाद प्रत्याशी रावत के साथ केवल 5 लोगो को रोक बाकी को वापस भेज दिया।
[dgv_vimeo_video id=”726473133″]
यह भी पढ़े…लूट के आरोपी को पकड़ने गए टीआई पर बदमाशों ने चाकू से किया जानलेवा हमला
दल-बल के सहारे फर्जी मतदान का आरोप-बावड़ीखेड़ा के प्रत्याशी हरिप्रसाद घीसालाल भी अपने सेकड़ो समर्थको के साथ एसडीएम कार्यालय परिसर पहुंचे।यहाँ भी उन्होंने बावड़ीखेड़ा बूथ पर एक मतदाता के बदले अन्य प्रत्याशी के समर्थक द्वारा जबरदस्ती मतपत्र पर ठप्पा लगाने का आरोप लगाया।
[dgv_vimeo_video id=”726473235″]
उन्होंने कहा की मतदाता नरसिंह प्रसाद जब अपने मताधिकार का उपयोग करने गया तो वहां मौजूद रविन्द्र पिता गुलाबसिंह(गुडा)ने नरसिंह के हाथ से ठप्पा सील अपने हाथ में लेकर बिना मतदता की मर्जी के बिना अपने चहेते प्रत्याशी के नाम पर फर्जी मतदान किया।इसकी शिकायत भी पीठासीन अधिकारी से की।शिकायत के बावजूद मतदान निरंतर चलता रहा।यहाँ भी प्रत्याशी हरिप्रसाद की बेहद कम वोटो से हार हुई है।
[dgv_vimeo_video id=”726473305″]
